अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

ऑडियो वायरल होने के बाद ग्राम डोंगरियाकला के पटवारी  डोमन साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित

कवर्धा: कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया ने ग्राम डोंगरियाकला, पटवारी हल्का नंबर-43 के पटवारी श्री डोमन साहू को सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया न्यूज एवं दूरभाष के माध्यम से प्राप्त ऑडियो क्लिप और पीड़ित किसान के बयान के आधार पर उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद  डोमन साहू को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके हल्के का अतिरिक्त प्रभार हल्का पटवारी नंबर-27 की श्रीमती विभा जोशी को दिया गया है, जबकि हल्का पाण्डातराई का प्रभार श्रीमती शाम बाई कोसले, हल्का पटवारी नंबर-19 को सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आपको बता दें की पटवारी डोमेन साहू का दो दिन पूर्व ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें पटवारी जमीन का पर्ची बनने के लिए पैसे का लेन-देन की बात कर रहे थे जिसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को निर्देश दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!