अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

वन विकास निगम के डिप्टी रेंजरों को बंधक बनाकर रेत माफियाओं ने लाठी-डंडे से पीट, जान बचाकर भागे अधिकारी, 20 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत डालमौहा गांव के कूदूरझोरी नाला का है, जहां रविवार सोमवार दरमीयन रात्रि में वन विकास निगम के अधिकारियों को सूचना मिली की वन विकास परिक्षेत्र में नाला से बड़ी मात्रा में रेत की चोरी की जा रही है, जिसपर डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी, डिप्टी रेंजर अनील कुर्रे अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान रेत माफिया व उनके गुर्गे बड़ी संख्या में अधिकारियों को घेर लिया, और अंधेरा का फायदा उठाते हुए अधिकारियों पर हमला कर दिए घटना में अधिकारी खुद को कमजोर पड़ता देख वहां से भाग निकले लेकिन रेत माफिया दो डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी और अनील कुर्रे को पकड़ लिया और बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसमें अधिकारियों के सीर, हाथ पैर में गंभीर चोट आई है, जैसे तैसे अधिकारी अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हुए सुरक्षित स्थान में पहुंचकर स्टाफ को फोन लगाया तब उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही वन विकास निगम के अधिकारियों ने रेत माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत कूकदूर थाना में दिया है, मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस बयान
डीएसपी पंकज पकड़े ने बताया की 22-23 सितंबर की दरमियानी रात वन विकास निगम के अधिकारियों पर लोगों ने हमला कर दिया लाठी-डंडे से पीटने से अधिकारी घायल हुए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, वही विभाग द्वारा किए शिकायत के आधार पर 2 नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किय गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!