अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

प्रदेश में 3 हजार शिक्षकों का भविष्य खतरे में, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जल्द ही निराकरण की उम्मीद

कवर्धा: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह के ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से प्रभावित 3000 शिक्षकों की भविष्य को सुरक्षित रखने किया आग्रह , साय सरकार पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाने की उम्मीद कि है।

पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों के समस्या का समाधान करने 3 वर्ष के भीतर डिप्लोमा इन एजुकेशन की डिग्री प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हुए इन्हें उनकी सेवा से पृथक नहीं करने का लेख पत्र में किया गया है ,साथ ही साथ जरूरत पड़ी तो जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर आवश्यक मार्ग निकालने हेतु चर्चा की जाएगी..
शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल विगत दिनों छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी महेंद्र कपूर एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर से मुलाकात कर इस संबंध में आवश्यक मदद करने का आग्रह किया था..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!