अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में अधूरे सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रघ्घुपारा के आश्रित ग्राम तिलाईभाट के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और मांग पुरा नही होने पर पंचायत चुनाव को बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। जिसपर ग्रामीणों को प्रशासन ने उनकी समस्या का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है की शासन ने बोड़ला ब्लॉक मुख्यालय से तिलाईभाट तक 03 करोड़ 96 लाख 86 हजार रुपए की लागत से 2.425 किमी पक्का सड़क निर्माण की स्वीकृति हैं, और कार्य एजेंसी पीडब्ल्यूडी विभाग को बनाया है। सड़क निर्माण में 15 किसान के जमीन अधिग्रहण के लिए शासन ने 4514304 रुपए मुआवजा की स्वीकृति दे चुकी है। लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क का अधूरा निर्माण कर कार्य बंद कर दिया। पिछले दो वर्षों से बंद कार्य को शुरू कराने शासन प्रशासन का कई आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं किया गया है‌। गांव से मुख्य मार्ग तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गांव में कोई बिमार भी होता है तो गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाता इलाज के लिए बिमार व्यक्ति को खटिया में लेकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है। इस लिए ग्राम तिलाईभाट के 280 मतदाताओं ने फैसला लिया है, जब तक गांव की सड़क नहीं बन जाता तब तक गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं डालने जाएगा ।

वही पीडब्ल्यूडी के बोड़ला विकासखंड अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया की बोड़ला से तिलाईभाट तक 2.425 किमी सड़क निर्माण होना है जिसके लिए 15 किसानों की जमीन अधिग्रहण किया जाना है, 02 किसानों ने जमीन प्रशासन को दे दिया है लेकिन 13 किसानों ने अपनी जमीन अब तक प्रशासन को नहीं सौंपा है जिसके निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिसे राजस्व विभाग जमीन अधिग्रहण कर सौंपती है सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा ।

वही प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने पहुंचे नयाब तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को उच अधिकारी तक लेकर जाएंगे और मामले मैं जोभी निर्णय आता है उसे अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!