अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

चिल्फी घाटी में दुर्घटना, सड़क पर लगा जाम, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में 2 km तक गाडियां की लगी लाईन। लोग परेशान।

कवर्धा: रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में जाम लगना आम बात हो चुका है, सड़क संकरा होने की वजह से आए दिन किसी ना किसी कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. जिसके कारण यात्री बस, सब्जी फल या ज़रुरी समान ट्रांसपोर्ट करने वाले माल वाहक परेशान होते हैं।
शनिवार को फिर एक बार जाम कि लगा हुआ है जिससे दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है. जल्द जाम नही खुलता है तो वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है और लंबा जाम बन सकता है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर साम चिल्फी के नाग मोरी घाट में ट्रक और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए दोनों घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जैसे तैसे पुलिस ने वन वे चालू किया और एक-एक कर वाहनों को पार कर रही थी लेकिन आधी रात एक एक ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे सड़क पुरी तरहां जाम हो गया। हालांकि पुलिस ने रातभर मेहनत कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किनारे कर छोटी गाड़ियों को निकलने का प्रयास कर रही है।

चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि कल साम को वाहन दुर्घटना के कारण जाम लगा हुआ था अभी रास्ता क्लियर कर लिया गया है और धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा रहा है जल्द ही खुल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!