अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में जिला दवा विक्रेता संघ का त्रिवार्षिक आमसभा एवं शपथग्रहण समारोह का आयोजन।

कवर्धा: शुक्रवार को कवर्धा के लालपुर मार्ग स्थित श्याम प्लाजा में जिला दवा विक्रेता संघ का त्रिवार्षिक आमसभा एवं नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विशेष रूप से सीडीए महासचिव अविनाश अग्रवाल, सीडीए सहसचिव देवव्रत गौतम, जिला विक्रेता संघ के सदस्य व जिलाभर के दवा विक्रेता कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी की उपस्थिति में जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष के रूप में अनिल दानी सचिव अमित बरडिया और कोषाध्यक्ष के रूप में डेविड खत्री ने शपथ ली।
वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सेशन में एक साम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम में देश भक्ति गीत की समा बांधी इस दौरान संघ ने पूर्व सैनिकों का पुष्प माला , श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया , कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सदस्य, जिले वरिष्ठ समाजसेवी जनप्रतिनिधि व आम लोग शामिल रहें।

कोषाध्यक्ष डेविड खत्री ने बताया की जिला दवा विक्रेता संघ का निर्वाचन हुआ जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी आंनद प्रकास दानी एवं सहायक चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश चन्द्रवंशी,नवीन साहू, ढालेन्द्र साहू के उपस्थिति में निर्विरोध जिला अध्यक्ष अनिल दानी व सचिव अमित बरडिया और कोषाध्यक्ष डेविड खत्री को चुना गया, चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात फर्स्ट हेड प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमें ट्रेनर के रुप में जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सलिल मिश्रा, डॉक्टर हर्षिता टुवानी और 108 जोनल मैनेजर जीवन कौशिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के बाद पूर्व सैनिक और पत्रकारों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!