अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बिहार विधानसभा चुनाव में सांसद संतोष पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय को पार्टी हाईकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोतिहारी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सांसद पांडेय बिहार में चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए रवाना हो गए हैं और लगातार चुनावी बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी संगठन क्षमता और रणनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व दिया गया है।

सांसद संतोष पांडेय भाजपा संगठन के एक अनुभवी, तेजतर्रार और मुखर नेता माने जाते हैं। इससे पहले वे बस्तर संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहां उनके नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा वे उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संतोष पांडेय की सक्रियता और संगठनात्मक कौशल से भाजपा को मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!