अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध शराब से भरी ट्रक को पकड़ ,वाहनों से लाखों का शराब जब्त। नगरीय निकाय चुनाव में खपाने लाया जा रहा था छत्तीसगढ़।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिले व छत्तीसगढ़ की सभी में अवैध गतिविधियों को रोकने आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम कारवाही में जुटी हुई है।
दुसरे राज्य व जिला से आने वाले लोगों से पुछताछ व संदिग्ध लोगों के वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
मंगलवार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने चिल्फी चेकपोस्ट में संदिग्ध ट्रक को रोककर चेकिंग करने में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ, आबकारी टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया, वाहन की जांच की गई तो ट्रक में 20 लाख रुपए किमत की मध्यप्रदेश का 393 पेटी देशी मदिरा और 100 पेंटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। आबकारी टीम ने 20 लाख रुपए किमत की शराब और 20 लाख रुपए किमत की ट्रक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश प्रदेश की ओर से आ रही ट्रक MP09GH5531 को रोक कर पुछताछ करने पर चालक संदिग्ध लग रहा था ट्रक के चेकिंग करने पर ट्रक से 393 पेंटी देशी मदिरा और 100 पेंटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजेश जामरे निवासी इन्दौर का होना बताया। जोकि मध्यप्रदेश के इन्दौर से शराब को लेकर छत्तीसगढ़ लाना कुबूल किया है।

जानकारी निरिक्षक अजय कुमार ध्रुव ने बताया की नगरी निकाय चुनाव के मद्दे नजर जिले के सभी सरहदी सीमा पर आबकारी विभाग की टीम लगातार आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। मंगलवार देर रात्रि संदिग्ध ट्रक की जांच करने पर ट्रक से 20 लाख रुपए किमत की अवैध शराब व 20 लाख रुपए का ट्रक जब्त कर आरोपी राजेश जामरे को धारा 34(1)क, 34(2) 36,59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!