कवर्धा: दिवाली पर केडीवी मिशन ने दृष्टिहीन और मूकबधिर बच्चों संग मनाई खुशियां

कवर्धा। जिला कबीरधाम के ग्राम सिघनपुरी स्थित शासकीय दृष्टिहीन एवं मूकबधिर विद्यालय में इस वर्ष की दिवाली विशेष रही। केडीवी मिशन (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में जीव दया और आत्म पूजा के माध्यम से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों को भोजन कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

इस अवसर पर केडीवी मिशन की राज्य उप महिला प्रतिनिधि श्रीमती खिलेश्वरी साहू और जिला प्रतिनिधि श्री रोशन साहू के नेतृत्व में आमिन माता महिला मंडल द्वारा बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। कार्यक्रम में जिला उप प्रतिनिधि दानीदास माणिकपुरी, युवा प्रतिनिधि ब्रम्हा पटेल, महिला प्रतिनिधि लक्ष्मिणी साहू, परोपकारी प्रतिनिधि गोवर्धन साहू, जिला सलाहकार महंत अमृतदास साहेब, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सलाहकार ईश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा महंत तुलसी साहेब, सुदर्शन साहू, नरेन्द्र मानिकपुरी, जलेश्वर साहू, कालीदास, उमराज पटेल, टुम्मन साहू, जगेलाल, चुरावन साहू और दिलीप साहू बाड़ा समेत कई समाजसेवी इस सेवा कार्य में शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। केडीवी मिशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में सेवा, प्रेम और करुणा का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है।




