अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: मरका बस स्टैंड का होगा कायाकल्प, कीचड़ से मिलेगी मुक्ति , बनेगा सीसी रोड- कैलाश चंद्रवंशी

कवर्धा। क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र मरका बस स्टैंड का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे यात्रियों और दुकानदारों को अब राहत मिलेगी, क्योंकि बस स्टैंड परिसर में सीसी रोड (कांक्रीट सड़क) का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान मरका दौरे पर दी।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और दुकानदारों ने उन्हें बस स्टैंड की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि मरका बस स्टैंड न केवल क्षेत्रीय व्यापार का मुख्य केंद्र है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वालों के लिए प्रमुख आवागमन स्थल भी है। हर बरसात में यहां कीचड़ फैलने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से नागरिक और व्यापारी यहां स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।

दुकानदारों ने कहा कि कीचड़ के कारण ग्राहक आसानी से आ-जा नहीं पाते और बसों की पार्किंग में भी दिक्कत होती है, जिससे रोज़मर्रा के व्यापार पर असर पड़ता है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कैलाश चंद्रवंशी ने मौके पर ही सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा, “मरका बस स्टैंड क्षेत्र की रीढ़ है, यहां की समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। जनता की मांग जायज़ है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, भविष्य में बस स्टैंड को और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की योजना भी बनाई जाएगी। इस घोषणा से मरका क्षेत्र में खुशी की लहर है और नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!