अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

धमकी गांव में सुबह-सुबह धमकी पुलिस,एक मकान में अवैध महुआ शराब बनाने वाले महिला समेत 15 लोगों को किया गिरफ्तार, कच्ची शराब, महुआ समेत निर्माण सामग्री किया जब्त।

कवर्धा: कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ठाठापुर मार्ग स्थित धमकी गांव के एक मकान में छापेमार कारवाही कर महुआ निर्मित अवैध कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया और शराब बनाने वाले 1 महिला समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को लगातार गांव वालों से शिकायत मिल रही थी ग्राम धमकी के पारधीपारा में बड़े पैमाने में महुआ निर्मित शराब का निर्माण किया जा रहा है, और जिले के अलग-अलग हिस्सों में खपाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पहले रैकी की शिकायत सही होने पर गुरुवार तड़के सुबह 6 बजे की कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में 50 पुलिस जवानों की टीम ने मकान को घेराबंदी कर रेड किया मकान के अंदर दाखिल होने पर पुलिस के होस उठ गए आरोपियों ने उद्योग की तरहां महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था, पुलिस ने मकान से शराब बनाने वाले एक महिला समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ, कच्ची शराब, और शराब बनाने के उपकरण जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!