अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई, पलानीपाट के जंगल में कच्छा महुआ शराब का जखीरा बरामद, आरोपी की तलाश जारी।

कवर्धा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग एक्शन मोड़ में है, जिलेभर के गांव गांव में छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब विक्रय करने वाले व निर्माण करने वालों पर ताबड़तोड़ कारवाई कर रही है। गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बोड़ला थाना अंतर्गत पलानीपाट के जंगल में नदी किनारे छापेमार कार्रवाई की, इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को सैकड़ों लिटर अच्छी शराब और भारी मात्रा में महुआ बरामद किया आसपास इलाके में सर्चिंग के दौरान टीम को जगह-जगह शराब बनाने के बर्तन व उपयोगी समान मिले। आबकारी टीम ने अवैध शराब को मौके में नष्ट कर अन्य सामानों को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश कर रही है।

आबकारी उप निरीक्षक अभिनव रायजादा ने बताया की गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी पलानीपाट के जंगल में अज्ञात लोगों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है, सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर दाबिस दी इस दौरान आरोपियों को पहले से कारवाई की सूचना मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन भारी 20-20 लिटर के प्लास्टिक जार में 52 जार से भरे कच्ची शराब और भारी मात्रा में महुआ और शराब बनने उपयोगी समान बरामद हुए हैं। शराब को मौके में नष्ट कर अन्य सामान को बरामद कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!