कवर्धा में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कारवाई, पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की रेड़। जंगल के बीच बने शराब अड्डे को किया ध्वस्त, सैकड़ों लिटर शराब जब्त

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाई कर शराब माफियाओं का कमर तोड़ रही है। गुरुवार को कबीरधाम पुलिस कोतवाली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग अवैध शराब के ठिकानों पर कारवाई की कारवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पहली कारवाई में जहां पुलिस ने अवैध शराब निर्माण करने वाले 15 शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है वही दुसरी कारवाई में पुलिस ने जंगल के बीच शराब निर्माण के बड़े अड्डे को ध्वस्त कर सैकड़ों लिटर अवैध शराब और एक टन से अधिक महुआ जब्त किया है शराब बनाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
आपको बता दें की कबीरधाम पुलिस की संयुक्त टीम गुरुवार सुबह अवैध शराब निर्माण के दो अलग-अलग ठिकानों में छापेमार कारवाही की जिसमें धमकी गांव में पुलिस ने महिला समेत 15 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वही दुसरी कारवाई में पुलिस ने सरोधा जंगल के बीच शराब के अड्डे को ध्वस्त किया है, आरोपी सरोधा जलाशय के पीछे जंगल में बहुत बड़े एरिया में नदी किनारे जगह-जगह महुआ शराब का निर्माण कर डंप कर रहे थे और बीस-बीस लिटर के केन में सप्लाई करते थे। पुलिस को जब मामले की शिकायत मिली पुलिस ने 50 से अधिक पुलिस टीम के साथ छापेमारी की पुलिस की आने की खबर लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने सैकड़ों लिटर महुआ शराब और एक टन से अधिक महुआ शराब निर्माण सामग्री जब्त किया है।
शराब माफिया पुलिस से बचने अब निर्माण के लिए जंगल को अपना ठिकाना बना रहे हैं और बड़े पैमाने में शराब का निर्माण कर रहे हैं, पुलिस जब मौके में पहुंची तो देखा जंगल के बीच एक छोटे उद्योग की तरह शराब का निर्माण किया जा रहा था पुलिस ने शराब और महुआ को जब्त कर लिया है और उद्योग नुमा स्थान को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस आस पास के गांव में पुछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम ने सरोधा डेम के पीछे जंगल में छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में अवैध अच्छी शराब और महुआ जब्त किया गया है, ग्रामीणों से पुछताछ कर आरोपी की जा रही है।




