अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

खुशियों के कार्यक्रम जा रहे पटेल परिवार के घर छाया मातम, सड़क हादसे में 40 लोग घायल, 07 की हालत गंभीर ।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के लोहारा थाना अंतर्गत ब्राम्हनटोला गांव के पास का है, जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार मौजदा वहां और टाटा मैजिक वाहन की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर के बाद मौजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में मौजदा में सवार महिला बच्चे समेत 40 लोग घायल हो गए, वही 07 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों की संख्या देखकर एम्बुलेंस और थाना से और वाहन बुलाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को लोहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। ज्यादा चोट लगे 07 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायल सभी लोग दैहानडिह के पटेल परिवार से हैं। एक ही परिवार हैं, घायल अपने बेटी के ससुराल विचारपुर छुट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बाम्हनटोला गांव के पास सामने से आ रही है टाटा मैजिक वाहन में टक्कर हो गई जिसके बाद माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

लोहारा थाना एसआई आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद अन्य वाहनों और एंबुलेंस को भेजा गया सभी घायलों को लोहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, अधिक घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कारवाई की जाऐगी‌ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!