कवर्धा:पंडरिया में महाविद्यालिन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बस की शुरुआत, 73 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन, लोकार्पण। वर्चुअल शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रमन सिंह, रणवीरपुर को उप तहसील, कुण्डा, वीरेन्द्र नगर में महाविद्यालय भवन समेत विभिन्न कार्यें की घोषणा।


कवर्धा: पंडरिया नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आज नारी शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के पहले ही तेज बारिश के कारण हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया जिसके चलते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह नहीं पहुंच पाए लेकिन वर्चुअल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक भावना बोहरा द्वारा महाविद्यालिन छात्रों के लिए संचालित निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया और 72 करोड़ 70 लाख रुपए के लागत से 62 निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
इस दौरान मंच में सांसद संतोष पांडेय विधायक भावना बोहरा. कलेक्टर गोपाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत 10 हजार से अधिक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का विधायक भावना बोहरा ने सम्मान किया।
इस दौरान विधायक भावना बोहरा के आग्रह में मुख्यमंत्री ने रणवीरपुर में नवीन उप तहसील,
आगामी शिक्षा सत्र से बिरेंद्र नगर में महाविद्यालय ,पंडरिया में 250 सीटर नवीन नालंदा परिसर, कुण्डा में महाविद्यालय के लिए नवीन भवन , पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन निर्माण और
राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए के विशेषरा नाला स्थित पुल से हरिनाला तिराहा तक 2.1 किमी मार्ग का चौड़ीकरण एवं 4 लेन में उन्नयन की वर्चुअल घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओनलाइन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से नहीं पहुंच पाने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा की तेज बारिश के चलते नहीं हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया इस लिए आप लोगों के बीच ओनलाइन आया हूं. इतने बारिश के बाद कार्यक्रम में इतनी भीड़ एक एतिहासिक पल है मुझे बहुत अफसोस हो रहा मैं इस पल आप लोगों के पास नहीं हु। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये गए अपने वादों को प्रतिबद्धता से पूरा कर रही है। महतारी वंदन योजना, किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 रुपए की गई और चरण पादुका योजना पुनः शुरू की गई, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहयता जैसे अभूतपूर्व कार्यों से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है और जनता के जीवन में खुशहाली आ रही है। नक्सलवाद के समाप्ति के लिए गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लगातार लाल आतंक पर प्रहार हो रहा है, नक्सली सरेंडर कर रहें हैं और पीएम जनमन योजना व नियद नेल्लानार योजना से आदिवासी क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है। आज पंडरिया विधानसभा की जनता को भी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात डबल इनजन भाजपा सरकार में मिली है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है जिसके लिए मैं यहां उपस्थित आप सभी का अभिनंदन करता हूँ।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने कहा कि भावना बोहरा द्वारा आज महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए जो कार्य किया है वह पंडरिया विधानसभा के लिए इतिहास रचने वाला है। भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कड़ी मेहनत, तपस्या और समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं।आज उनके द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनूठा कार्य है। विधानसभा में भी जनता की आवाज बनकर वो मुखरता से क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जनता के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखती हैं उनके इसी कार्यशैली और विधानसभा की कार्यवाही में सक्रीय सहभागिता के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह पल मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। पंडरिया विधानसभा की मेरी बहनें अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिए जो भी संभव प्रयास होगा उसे करने के लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण और विकास इन चार आधार स्तंभों और आप सभी की आकाँक्षाओं के अनुरूप पंडरिया विधानसभा को समृद्धशाली और विकासशील से विकसित पंडरिया की ओर अग्रसर करने के लिए कृत संकल्पित हैं। इसमें बेटियों की शिक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके पूर्व हमने महाविद्यालय से घर आने-जाने में हमारी बहनों को हो रही असुविधा को देखते हुए 3 निःशुल्क बसों का संचालन शुरू किया और आज हमने अपने संकल्प को पूरा करते हुए 5 अतिरिक्त निःशुल्क बसों का संचालन शुरू करने जा रहे हैं जिसका मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने आज वर्चुअल लोकार्पण किया है। यह बस उन सभी बहनों के लिए केवल एक आवागमन की सुविधा नहीं बल्कि यह उनके सपनों, उनके सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने में एक सारथी की भूमिका निभाएगा। हमारा लक्ष्य है कि 1000 छात्राओं को हमारे इस प्रयास का लाभ मिले और वे उच्च शिक्षा ग्रहण करके अपने सपनों को पूरा करें। इतनी बारिश में भी आप सभी का इतनी बड़ी संख्या में आगमन से बहुत ही प्रसन्नता हुई अप सभी की उपस्थिति इस कार्यक्रम की सफलता है।

