सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो महिने में दुसरी घटना, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठ कर कर रहे प्रदर्शन, नेशनल हाईवे 30 में लगा लंबा जाम।

कवर्धा: कवर्धा शहर में फिर एक बार सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई है, दुर्घटना के बाद प्रशासन पर लोगों का गुस्सा फूट गया और भारी संख्या में वार्डवासी रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहें हैं, प्रदर्शनकारियों की मांग है की मृतक युवक को सरकार मुआवजा दे और तत्काल शराब दुकान को यहां से हटाएं।

घटना कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत मिनी माता चौक के पास हैं जहां पाली पारा निवासी राहुल पाली उम्र 21 साल अपने दुकान से भोजन करने घर जा रहा था इसी दौरान पाली पारा के पास कवर्धा से पंडरिया की ओर जा रही यात्री बस ने बाइक सवार युवक चपेट में ले लिया, दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, घटना के तीन घंटे बाद वार्डवासियों ने मिनी माता चौक के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 जाम कर दिया और शराब दुकान हटाने व मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
वार्डवासियों का आरोप
वार्डवासियों का आरोप है की शहर से लगा हुआ शराब दुकान संचालित है जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, दो माह पूर्व भी एक युवक का एक्सिडेंट में मौत हुई थी, परिजनों व वार्डवासियों ने शराब दुकान हटाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने आश्वासन देकर छोड़ दिया और दुकान यथावत संचालित की जा रही है जिसके खामियाजा आज फिर एक बार सड़क हादसे में युवक की जान चली गई, इस बार जब तक प्रशासन शराब दुकान अन्य जगह शिफ्ट नहीं करती है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
पहले भी हो चुकी है घटना

दो माह पूर्व भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नेशनल हाईवे 30 को जाम कर प्रदर्शन किया था, शराब दुकान को अन्य जगह शिफ्ट करने के आश्वासन के बाद वार्डवासी शांत करा दिया गया था लेकिन दुकान जारी रही और आज फिर सड़क हादसा होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया की राहुल पाली नाम के युवक की एक्सिडेंट में मौत हुई है, परिजनों का आरोप है की दुर्घटना धनी बस में हुआ है, बस और चालक को पंडरिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, आगे की कारवाई कि जा रही है।



