अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़स्पोर्ट्स

कवर्धा: अज़ीज़ पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद फरहान खान ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन



कवर्धा। अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, कवर्धा के लिए यह गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 8वीं के प्रतिभाशाली छात्र मोहम्मद फरहान खान ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फरहान खान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक बालोद में किया जाएगा, जहां वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
मोहम्मद फरहान खान की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।
विद्यालय परिवार ने फरहान खान को आगामी संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!