ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, गांगपुर–पिपरिया सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन संपन्न, पूर्व विधायक

कबीरधाम। कवर्धा ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। गांगपुर से पिपरिया तक लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकरण सड़क का भूमिपूजन सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू और जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वर्षों से जर्जर हो चुकी इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों की लगातार मांग पर कैलाश चंद्रवंशी ने मामले को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष रखा। उपमुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। सड़क तैयार होने से गांगपुर और पिपरिया के बीच आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकास की नई दिशा मिलेगी।




