अपना कबीरधामक्राइममनोरंजन

कवर्धा:कांग्रेस नेता का मुख्यमंत्री के पोस्टर में गोबर लगाना पड़ा महंगा, सर्वे आदिवासी समाज का हल्लाबोल, एट्रोसिटी के तहत कारवाही करने की मांग, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आमरण अनशन में बैठने की चेतावनी

कवर्धा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर पर कांग्रेसी नेता तुकाराम चंद्रवंशी द्वारा गोबर पोते जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है।अब इस घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज के लोग आज बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कांग्रेस नेता तुकाराम पर एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

दरअसल सोमवार कि रात घायल गौवंश के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा फोन रिसीव न करने से नाराज़ होकर कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने सीएम विष्णु देव साय के पोस्टर पर गोबर पोत दिया था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गोबर थोपने की इस घटना के बाद सर्व आदिवासी समाज मुख्यमंत्री के समर्थन में खुलकर सामने आया है और कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

आदिवासी समाज का आरोप है की सोमवार रात आदिवासी समाज के गौरव और आदिवासी समाज के मुख्या. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर पर लगे फोटो पर गोबर लगाया गया है जोकि सीधा-सीधा आदिवासी समाज का अपमान है जिसके चलते सर्वे आदिवासी समाज आक्रोश में है आज कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर एससी एसटी की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया है तो आदिवासी समाज कलेक्टर के दरवाजे में आमरण अनशन मैं बैठेंगे और आंदोलन जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक जारी रहेगा

वहीं पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!