चलती कार में लगी भीषण आग, कार जलकर खाक, बाल-बाल बचा चालक, कवर्धा के बायपास का मामला।

कवर्धा: घटना कवर्धा के रायपुर जबलपुर बायपास मार्ग का है, जहां आज दोपहर 3 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई, आग की लपटे देख कर चालाक जैसे तैसे जान बचाने में कामयाब हुआ, घटना से मार्ग में यातायात बाधित हो गया था. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल किया। फायरबिग्रेड की सूचना देने के बाद भी दमकल की टीम मौके पर घंटों तक नहीं पहुंची जिसके कारण कार धू-धूकर जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक कार मालिक पोड़ी का रहने वाला है किसी काम से कवर्धा आया हुआ इसी दौरान बायपास के पास अचानक कार से आग की लपटे निकलने लगी और आग पूरे कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गया।
डायल 112 की पुलिस टीम ने कार चालक को कोतवाली थाना लेकर पहुंची है जहां पिडित की शिकायत लिखी जाएगी ।




