अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सातों राज झालिया वंश साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन हजारो की संख्या में सामाजिक लोग पहुचे

13 फरवरी रविवार के दिन झालिया वंश सातों राज साहू समाज के मुखिया का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम कुरवा खैरा में आयोजित किया गया।जिसमे बड़ी हजारो की संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी व सामाजिक लोग उपस्थित रहे ।बता दे कि सातो राज झालिया वंश साहू समाज के छबिलाल साहू को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है जिसके साथ साथ विभिन्न पदों में और सामाजिक लोगो का समाज की ओर निर्वाचन किया था जिनका आज शपथ ग्रहण समारोह था जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया इसी दौरान संदीप साहू समाजिक लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को नशा मुक्त समाज बनाने की परिकल्पना जल्द ही साकार होगा समाज मे किसी भी प्रकार की बुराई पैदा नही होने देंगे साथ ही सभी सामाजिक बंधुओं से उन्होंने ने अपील किया कि सभी एक साथ मिलकर रहे और सामाजिक लोगो की मदद जरूर करे। वही शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सियाराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा, अध्यक्षता संदीप साहू छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी बोर्ड रायपुर छत्तीसगढ़ शासन तथा विशिष्ट अतिथि अशोक साहू पूर्व विधायक एवं संरक्षक जिला साहू संघ कबीरधाम, जिलाध्यक्ष शीतल साहू, ब्यास साहू युवा संयोजक रायपुर, महामंत्री डॉ. बालाजी साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ कौशल साहू ,रामकृष्ण साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति, संरक्षक सुदर्शन साहू,चतुर साहू, रामखिलावन साहू, घनश्याम साहू युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री, चोवाराम साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ कबीरधाम ,आनंद साहू जिला संगठन सचिव, नीलकंठ साहू तहसील अध्यक्ष बोडला शालिक राम साहू महामंत्री बोड़ला, हरीश साहू संयोजक कर्मा सेना, अनिल साहू अध्यक्ष शहर युवा कवर्धा* के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सातों राज झालिया वंश के मुखिया अध्यक्ष छबिलाल साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी साहू,महासचिव रामचरण साहू,कोषाध्यक्ष गिरवर साहू, संगठन मंत्री डॉ.परस साहू तथा अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सियान मदन साहू, झूलाराम साहू, ओमप्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष सचिव सहित हजारों की संख्या में समाजिक जन उपस्थित होकर गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!