गांव में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण आधी रात पहुंचे एसपी कार्यालय. पिता ने किया दर्द बया. अवैध गतिविधियों के चलते समाज के बच्चों का नहीं लग रहा शादी का रिश्ता ।

कवर्धा: सोमवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताकर लिखित नामजद शिकायत सौंपी है. ग्रामीणों का आरोप है की उनके गांव भिभौरी में कुछ महिलाओं द्वारा खुलेआम देह व्यापार धंधा चला रही है इसके साथ ही लोगों को शराब भी परोसा रहा हैं. जिससे गांव का वातावरण खराब हो चुका है। प्रतिदिन दर्जनों बहरी युवकों का गांव में आना-जाना लगा रहता है। मामले की कई बार शिकायत संबंधित थाना में किया जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा थाना प्रभारी शिकायत को डांट कर भगा देते है। जिससे परेशान होकर आज सभी मोहल्लेवासी एसपी कार्यालय पहुंचे हैं। फिलहाल डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का आरोप
शिकायतकर्ता मनहण बंजारे ने बताया कबीरधाम जिले के लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम में भिभौरी में लंबे समय से एक विशेष मोहल्ले में कुछ महिलाओं द्वारा खुलेआम देह व्यापार किया जा रहा है. इस कार्य में एक पुरुष भी सम्मिलित हैं जोकि अवैध शराब का धंधा चलाता है. सभी लोग मिलकर जिला समेत आसपास के अन्य जिलों से लड़कों बुलाते हैं और खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं. मोहल्लेवासी द्वारा विरोध करने पर संबंधित महिलाओं द्वारा झूठे केश में फंसाने की धमकी देते हैं। मामले की कई बार लोहारा थाना में शिकायत कर चुके है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि पुलिस अधिकारी उन्हें ही फटकार लगाते हैं और लूट-पाट का झूठा आरोप लगाते हैं। गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार और देहव्यापार के चलते समाज के लड़के लड़कियों का रिश्ता नहीं लग पा रहा है. शादी के काबिल लड़का- लड़की है शादी नहीं हो रही है. जिससे परेशान होकर आज एसपी कार्यालय पहुंचे हैं एसपी सहाब से निवेदन है की इसपर सख्त कारवाई करें।
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया की लोहारा थाना क्षेत्र के भिभौरी गांव के लोग यहां पहुंचे हुए हैं उनका आरोप है की गांव की कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार किया जाता है शिकायत दी है शिकायत पर जांच कर जो भी वैधानिक कार्यवाही है की जाएगी।




