अपना कबीरधामक्राइममनोरंजन

कवर्धा में तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल गांजा बरामद. ट्रक के केबिन में छुपाकर कर रहे थे तस्करी।

कवर्धा: चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 03 तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपए किमत का 01 क्विंटल गांजा और एक दस चक्का ट्रक जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी 1. सांवरिया वर्मा निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश 2. होकम सिंह सोधिया निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश 3.कुमेर सिंह निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश तीनों आरोपी ट्रक में ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे थे, पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी, आखिर सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
आरोपियों ने पुछताछ में बताया की वे गांजा उड़िसा से लेकर आ रहे हैं और मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाने की योजना थी।

चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की ट्रक में गांजा तस्करी की जा रही है, सूचना पर थाना के सामने बेरिकेडिंग कर सभी वहानों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन से एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, गांजा की बजार मूल्य 20 लाख रुपए एक ट्रक जब्त किया गया है, तस्करी में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS की धारा के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!