अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

नदी में तैरते मिली अज्ञात बच्चे की लाश, हत्या कर नदी में फेंकने की आशंका, पुलिस तहकीकात मे जुटी।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत घोघरा नदी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नदी नहाने गए लोगों ने पानी में तैरते एक सात-आठ साल के बच्चे की लाश देखी, देखते-ही-देखते खबर पूरे गांव में सनसनी की तरहा फैल गई और पुरा गांव नदी के पास इक्कठा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बहार निकाला, मृतक बच्चा काला रंगा टी-शर्ट और हॉफ पेंट पहना हुआ है, जब शव को पानी से बहार निकाल कर गांव वालों से पुछा गया तो बच्चे को गांव वालों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। जिससे पुलिस की मुश्किल बढ़ गई और पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया की पांडातराई थाना अंतर्गत घोघरा नदी में बच्चे की लाश मिली है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, बच्चा कौन है यहां कैसे आया कुछ भी बता पाना अभी मुश्किल है, मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!