अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी की बड़ी कारवाई, पार्टी के खिलाफ नगरीय निकाय चुनाव लडने वाले 19 बागियों को पार्टी ने 06 साल के लिए दिखाया बहार का रस्ता।

कवर्धा: कबीरधाम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने बड़ा एक्शन लिया है, नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडने वाले 19 बागियों को पार्टी से 06 साल के लिए निष्कासित कर बहार का रास्ता दिखा दिया है, इससे जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गई है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने नई रणनीति के तहत पुराने कार्यकर्ताओं की जगह नये और युवा कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव जीत कर का आ सकें, लेकिन जिले के नगरीय निकाय के विभिन्न वार्डों में टिकट की दावेदारी करने वाले 08 लोहारा नगर पंचायत लोहारा से 07 और नगर पंचायत इंदौरी से 03 कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लडने का फैसला लिया है। जिससे नजर संगठन पदाधिकारियों ने कारवाही की है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चन्द्रवंशी की अनुषंसा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आदेश पर 06 साल के लिए निष्कासित कर बहार का रास्ता दिखा दिया है।

पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता

नगरपालिका कवर्धा
1.रतन साहू
2.तिलक दारिया
3.चितेंद्र सिन्हा
4.सुसमा सोनू उपाध्यक्ष
5.राजू पांडेय
6.लीना साहू
7.संतोष देवाकर
8.मालिक बेलदार

लोहारा नगर पंचायत के
1.मुकेश साहू
2.मुखी साहू
3.संतराम साहू
4.भारत साहू
5.भूनेश्वर साहू
6.गौतम कठले
7.जगदीश पकेट

नगर पंचायत इंदौरी से
1.बलराम साहू
2.सुंदरलाल मारकंडेय
3.वीरेंद्र साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!