अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत. गांव में मातम का माहौल. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर का है. जहां रविवार रात तेज बारिश और हवा तुफान में आंगन में रखे फसलों को समेट रहें पति-पत्नी की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. बारिश रुकने के बाद परिजनों को पता चला जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट गया. छोटे-छोटे बच्चे बिलख बिलख कर रोने लगे मौके पर पुरा गांव इकट्ठा हो गया। सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल रविवार साम से कबीरधाम जिले में मौसम का मिजाज बदल गया था आसमान में बादल छाने लगा रात होते-होते तेज आंधी-तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगी, मृतक दंपत्ति के साल भर की मेहनत प्याज़ की फसल बारिश में खराब ना हो जाए इसलिए मृतक हेमलाल पटेल और चैती पटेल दोनों पति-पत्नी बच्चों को घर के अंदर छोड़कर आंगन में सुखाने रखें प्याजों को समेटने लगे. इसी दौरान उनकी मौत बनाकर आई आसमानी बिजली ने उनकों समेट लिया दोनों बुरी तरहां झुलस गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. बारिश बंद होने के बाद भी जब दोनों घर के अंदर नहीं आये तो परिजनों ने बहार निकलकर देखा तो दोनों आंगन में मृत पड़े हुए थे.जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सुबह कोतवाली पुलिस और राजस्व की टीम घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!