अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

शराबी व्यक्ति ने पिकअप वाहन से 2 महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम देवसरा है जहां दशगात्र कार्यक्रम के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने पिकअप वाहन को तेजी से चलाते हुए दो महिलाओं को एक्सिडेंट कर दिया जिससे दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद अफ़रा-तफ़री मंच गई इस दौरान वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया रवाना किया है बुधवार सुबह दोनों का पीएम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम देवसला में एक यादव परिवार के घर दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिस्तेदार ग्राम नेऊर से पिकअप वाहन में सवार होकर पहुंचे थे. ड्राइवर ने वाहन में चाबी लगा छोड़कर कहीं चला गया. इसी दौरान गांव के ही एक शराबी युवक ने गाड़ी में चाबी लगा देख नशे में धुत युवक ने वाहन को चालू कर तेज रफ्तार से चलाते हुए सामने खड़ी दो महिला विशवास यादव और बेदिन यादव पर चढ़ा दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफ़रा-तफ़री मच गया और मौका का फायदा उठाकर वाहन चालक गाड़ी की चाबी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया और मामले की जांच कर रही है।

पंडरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया की पिकअप वाहन ने दो महिलाओं को एक्सिडेंट कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई,
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया रवाना किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!