अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

झगड़ा नहीं करते बेटा कहना पिता को पड़ा महंगा, बड़ी ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में

कवर्धा: कबीरधाम में एक दिल दहला देने वाला घटना समाने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी संतोष यादव अपनी पत्नी पर चरित्र शंका कर मारपीट कर रहा था, इसी दौरान आरोपी के पिता मृतक पंचम यादव वहां पहुंचा और बेटे को समझाते हुए बीच-बचाव करने लगा, जिसपर आरोपी आगबबूला हो गया और पति-पत्नी के बीस तुम कौन होते हो बोलने वाले करके पास में रखे कुल्हाड़ी से पिता के सिर, गला, हाथ, पीट पर ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर दिया, जिससे पंचम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी की पत्नी आसपास लोगों को मदद के लिए पूकारने लगी, लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया वहीं दुसरी ओर फरार आरोपी को पकड़ने टीम रहना किया गया। पुलिस ने आरोपी संतोष यादव को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बयान
चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की आरोपी संतोष यादव ने अपने पिता पंचम यादव को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया है, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो पंचम यादव की लाश घर के एक कमरे में पड़े मिला परिजनों ने बताया की आरोपी अपने पति को मारकर जंगल की ओर भागा है, जिसपर पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने रवाना किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाई । पुछताछ में आरोपी ने बताया की उसके पत्नी से उसका विवाद हो रहा था जिसपर उसके पति ने आकर हस्तक्षेप करने लगे इसलिए उसने कुल्हाड़ी से पिता को मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(3) 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!