अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सड़क पर दुघर्टना देख डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रुकवाया काफिला, घायलों को अस्पताल भेजने तक रुके रहें सड़क पर

कवर्धा: छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दो दिवसीय कवर्धा प्रवास के बाद रायपुर राजधानी लौट रहे थे इस दौरान सीटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम रानी सागर के पास एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए, दुर्घटना में घायलों को सड़क में पड़ा देख उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!