शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चे व ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन द्वारा एक माह में हटाने के आश्वासन के बाद छात्र वापस लौटे।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के ग्राम पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में स्कूल व ABVP कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, सैकड़ों की संख्या में छात्र शराब दुकान के सामने सड़क पर धरने में बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस व जिला प्रशासन की टीम छात्रों को समझाया और एक महिने में शराब दुकान को दुसरे स्थान पर भेजने की आश्वासन दिया तब जाकर छात्र वापस लौटे।

छात्रों का आरोप है की शराब दुकान गांव के मुख्य मार्ग पर संचालित किया जाता है और शराब दुकान के 100 मिटर के फासले में दो स्कूल भी संचालित है, स्कूली छात्रा हर दिन शराब दुकान पार कर स्कूल आना-जाना करते है, शराब दुकान के आसपास असमाजिक तत्वों का डेरा दिनभर लगा रहता है। पास से गुजरने वाले छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं, इसके अलावा यहां से गुजरने वाली महिलाएं भी इससे परेशान रहती है। प्रशासन शराब दुकान को यहां से हटाकर अन्य जगह पर ले जाएं। आज हमने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। तहसीलदार द्वारा एक माह के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया है, अगर एक माह में दुकान हटाया नहीं गया तो आगे फिर से प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

वही तहसीलदार राजश्री पांडेय ने कहा की पोड़ी शराब दुकान के संबंध में पूर्व में शिकायत मिली थी जिसे लेकर प्रशासनिक कार्यवाही जारी है, आज विद्यार्थी परिषद व स्थानीय बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया गया था उन्हें समझाकर वापस लौटा दिया गया है जल्द ही शराब दुकान दुसरे स्थान पर सिफ्ट किया जाएगा।
बाइट 01 राजेश तिवारी, विद्यार्थी परिषद सदस्य।
बाइट 02 राजश्री पांडेय, तहसीलदार बोड़ला।



