कवर्धा: पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, 16.09 करोड़ के कार्यों का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ₹16 करोड़ 09 लाख 25 हजार की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्राम गौरव पथ योजना के तहत शुरू होने वाले इन कार्यों से दर्जनों गांवों को बारहमासी सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार की लागत से ग्राम दानीघटोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर तथा ₹2 करोड़ 71 लाख 42 हजार की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 13 करोड़ 61 लाख 95 हजार की लागत आएगी।

वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार की लागत से सूरजपुरा से ढोरली तक 2.50 किलोमीटर सड़क और ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत ग्राम गौरमाटी में 33 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इन सड़कों के निर्माण से दानीघटोली, गेंदपुर, रुसे, सिंघौरी, गोरखपुर, बंधी, अमलीडीह, देवदहरा, पैलपार, हरदी, रगरा, नवागांव, कोसमन्दा, गौरमाटी और वीरेंद्रनगर सहित आसपास के गांवों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही देश और प्रदेश की प्रगति का आधार है। भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर गांव तक मजबूत और सुरक्षित सड़क पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित




