अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

पंडरिया शक्कर कारखाना के शेयर धारक किसानों को 20.27 करोड़ का भुगतान जारी, विधायक भावना बोहरा ने कहा किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, उनके कठिन परिश्रम का सही मूल्य मिलना जरूरी है

कवर्धा: पण्डरिया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए आज का दिन राहत और खुशी भरा रहा। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के सतत प्रयासों और राज्य सरकार के सहयोग से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया द्वारा कुल 20.27 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान 5333 गन्ना विक्रेता कृषकों को किया गया। यह भुगतान गन्ना पेराई सत्र 2024-25 के तहत एफ.आर.पी. 315.10 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई गन्ने की राशि के रूप में जारी किया गया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप एवं मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक  महेन्द्र सिंह सवन्नी के सहयोग से संभव हुई, लेकिन इसके पीछे सबसे प्रमुख भूमिका पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की रही, जिन्होंने लगातार शासन-प्रशासन से संपर्क कर किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य किया। किसानों को अब शेष राशि का भुगतान भी शीघ्र मिलेगी।
पंडरिया विधायक  भावना बोहरा ने यह सुनिश्चित किया कि गन्ना उत्पादक किसानों को उनके श्रम का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने समय-समय पर शक्कर कारखाने के प्रबंधन, विभागीय अधिकारियों और शासन के उच्च पदाधिकारियों से संवाद कर किसानों के भुगतान में आ रही अड़चनों को दूर करवाया। किसानों की समस्याओं को उन्होंने मजबूती से उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक भुगतान नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान और विश्वास की पूर्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पण्डरिया क्षेत्र के प्रत्येक किसान, श्रमिक और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। भविष्य में भी क्षेत्र के किसानों के हितों के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा, ताकि खेती लाभ का सौदा बने और किसान सशक्त बन सकें।
पंडरिया विधायक  भावना बोहरा ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, और उनके कठिन परिश्रम का सही मूल्य मिलना बेहद जरूरी है। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह एक अहम कदम है, क्योंकि समय पर भुगतान से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि हमारे किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी जिम्मेदारी का भी परिचायक है। पंडरिया विधायक  बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, मंत्री  केदार कश्यप और अन्य अधिकारियों के सहयोग से यह संभव हो सका है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। हम लगातार यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। यह मेरी प्राथमिकता है कि पण्डरिया क्षेत्र के सभी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया के एम. डी. उत्तर कुमार कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना विक्रेता कृषकों से एफआरपी 315.10 प्रति क्विंटल के मान से गन्ना खरीदी की गई थी जिसका कुल भुगतान योग्य राशि 47.31 करोड़ रूपए है जिसमे से 7.85 करोड़ पूर्ण में किसानों को भुगतान किया जा चूका था, साथ ही एन.सी.डी.सी नई दिल्ली से कारखाना निर्माण के लिए कार्यशील पूंजी ऋण 16.36 करोड़ का भी भुगतान किया गया था। गन्ना भुगतान शेष राशि रू. 39.46 करोड़ में से 20.27 करोड़ राशि का 06 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2025 तक के कुल 5333 गन्ना विक्रेता कृषकों को 315.10 रू. प्रति क्विंटल के मान से 22 मई 2025 को जारी किया गया है एवं शेष राशि का भुगतान अतिशीघ्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!