कवर्धा:पार्षद बिहारी धुर्वे की पहल: वर्षों से बजबजाती नालियों की खड़े होकर कराई सफाई

कवर्धा। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के सक्रिय पार्षद बिहारी धुर्वे वार्डवासियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार गंभीर नजर आ रहे हैं। लंबे समय से बजबजाती और अवरुद्ध पड़ी नालियों की समस्या को देखते हुए पार्षद ने खुद मौके पर मौजूद रहकर नालियों की सफाई कराई।
वार्ड में समय पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और नागरिकों की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पार्षद बिहारी धुर्वे लगातार प्रयासरत हैं। नालियों में गंदगी और जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल सफाई कार्य शुरू कराया गया, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड में पहली बार नालियों की गंभीरता से सफाई कराई गई है। पार्षद बिहारी धुर्वे ने बताया कि वार्ड को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी साफ-सफाई को लेकर नियमित अभियान चलाया जाएगा।




