कवर्धा: भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मार्ग पर पहुंचकर किया स्वागत।

कवर्धा: पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 7 दिवसीय कांवड़ पदयात्रा अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने 21 जुलाई को मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा अब रविवार को भोरमदेव बाबा के दरबार में जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी।
भवना बोहरा डोंगरिया पहुँची जहां रात्रि विश्राम की सुबह सुबह प्राचीन जालेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पण कर भोरमेदव मंदिर के लिए प्रस्थान किया यहां का धार्मिक माहौल शिवभक्तों से सराबोर रहा।

इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अचानक डोंगरिया पहुँचकर विधायक भावना बोहरा से भेंट की, उन्हें श्रीफल और शॉल भेंट कर उनकी कठिन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कांवड़ यात्रा में भावना बोहरा के साथ 300 से अधिक बम श्रद्धालु लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने लायक था। “हर हर नर्मदे” और “बोल बम” के जयघोषों से पूरा डोंगरिया क्षेत्र गूंज उठा।




