अपना कबीरधामक्राइममनोरंजन

कवर्धा: सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, नहीं हो पाई पहचान, हाथ में रानी नाम का टैटू, पुलिस तहकीकात में जुटी।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में सड़क हादसे आम हो चुके हैं, तेज रफ्तार और नशें में वाहन चलाने वाले ड्राइवर रोजाना किसी ना किसी की जान ले रहे हैं। आज फिर एक सड़क हादसा समाने आया है, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को रौंदा दिया, दुर्घटना में व्यक्ति का सीर पुरी तरहा कुचल गया है, जिसके कारण मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, पुलिस व्यक्ति के हाथ में बने रानी नाम के टैटू से युवक की पहचान पता करने का प्रयास कर रही है, वही आसपास सीसीटीवी कैमरे से आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

घटना कवर्धा सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के राईस मिल के पास की है, लोगों ने सुबह सड़क पर एक व्यक्ति की लाश छतिग्रास्त अवश्य में देखी, ग्रामीणों ने डॉयल 112 को सूचना दिया, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिए, आसपास गांव वालों से मृतक की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई, मृतक का सिर पुरी तरहा कुचल गया है, जिससे उसके पहचान करने में दिक्कत आ रही है, फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है, परिजनों के मिलने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का पता चल सके।

कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा एक्सिडेंट से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुआ है मृतक की पहचान की जा रही है लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!