अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, लाश आरोपी के घर से बरामद, दो आरोपी पुलिस हिरासत में, पुछताछ जारी।

कवर्धा: मामला कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरहुलडी के आश्रम ग्राम गाभोड़ा का है, जहां बीती रात आरोपियों ने एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, मृतक युवक का नाम रुपेश यादव निवासी पंडरिया है, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लाश को आरोपी के घर से बरामद किया। पुलिस लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है और दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सोचने वाली बात है की पंडरिया का युवक रात में अपने गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर किस लिए गया और उसकी हत्या हो गई. और किस लिए उसकी हत्या हो गई इस बात का खुलासा अब तक नही हो पाया है।

कूकदूर थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया की रुपेश यादव निवासी पंडरिया की लाश मिली है, लाश जिसके मकान से बरामद हुआ है उस घर के दो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, डंडे से मारना प्रतित हो रहा है। फिलहाल पुछताछ जारी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है, पुछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!