अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में एक कार से करोड़ों का सोना और लाखों रुपए नगदी बरामद, पुलिस ने की जब्ती की कारवाई।

कवर्धा: कवर्धा रात्रि गश्त के दौरान कार से करोड़ों का सोने के आभूषण और लाखों रुपए नगदी के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, अवैध दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस ने सोना और नगदी को जब्त कर संदिग्ध से पुछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रहे एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना व नगदी मौजूद हैं, पुलिस की टीम ने रायपुर जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर कार से करीब 3 करोड़ रुपए के सोने का आभूषण, चैन, अंगूठी, चुड़ी, नेकलेस और 8.40 लाख रुपए बरामद हुए, पुलिस ने तत्काल दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पुछताछ शुरू कर दी, संदिग्ध द्वारा वैद दस्तावेज नहीं देखा पाने के कारण पुलिस ने सोना नगदी समेत कार को जब्त कर लिया है।

थाना सीटी कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया की बुधवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर जा रही कार में दो संदिग्ध लोगों के पास भारी मात्रा में सोने मौजूद है, पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोक कर तलाशी ली तो कार से 3 किलोग्राम सोना और 8.40 लाख रुपए नकदी बरामद किए गए मौके पर संदिग्ध से आभूषण और नगदी के ओरिजनल बील मांगने पर उनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया जिसपर पुलिस ने संदिग्ध को कोतवाली थाना लाकर पुछताछ की तो संदिग्धों ने अपना नाम उमाशंकर निवासी रायपुर और जावेद जिवानी रायपुर का होना बताया, उन्होंने बताया की वे लोग सेल्समैन है और कवर्धा में सराफा व्यापारी को सोने के आभूषण का सेम्पल देखा कर ऑडर लेने पहुंचे थे, नगदी रकम को रास्ते में अन्य व्यापारी को सोने के आभूषण का विक्रय करना बताया, लेकिन मौके पर वैद दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने धारा 106 BNS के तहत सोना नगदी समेत कार को जब्त कर लिया है, और मामले की जानकारी GST विभाग को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!