अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा मे कोटवार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या. मामूली कहासुनी पर आरोपी ने दिया खौफनाक घटना को आंजम. हत्यारा पुलिस हिरासत में।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा का है. जहां बीती बुधवार देर साम ग्राम कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी और आरोपी चैन सिंह शराब पी रहें थे इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा के आरोपी चैन सिंह पास में रखे डंडे से कोटवार पर ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने झगड़ा छुड़वाया और घायल कोटवार को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती ले गए जहां डॉक्टर ने कोटवार को मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया पोस्टमार्टम गुरुवार किया जाएगा। पुलिस ने तत्परता देखते हुए आरोपी चैन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना किसी पूरानी बात को लेकर हुआ था दोनों बीती रात शराब पी रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और हत्या कर दी।

बोड़ला थाना प्रभारी रुपाक शर्मा ने बताया की कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी निवासी बोड़ला चैन सिंह के पास शराब पीने गया हुआ था शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ हो गया इस दौरान चैन सिंह ने कोटवार पर डंडा से हमला कर दिया जिससे कोटवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चैन सिंह को हिरासत में ले लिया है पोस्टमार्टम के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!