कवर्धा में बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला. तीन दिन में तीसरी घटना आया सामने। जिले में नहीं थम रहा हत्याकांड का सिलसिला।

कवर्धा: कबीरधाम जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. जिले में लगातार हत्याकांड का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अभी पूर्व में हुए हत्याकांड का खुलासा भी नहीं कर पाई थी और फिर एक हत्याकांड सामने आ गया। इस बार आरोपी ने खौफनाक हत्याकांड को आंजम दिया है। अज्ञात आरोपी ने घर के परछी में सो बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, घटना से गांव में दहशत का माहौल है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच कर रही है।
मामला कबीरधाम जिले के जंगल सिंघनपुरी थाना अंतर्गत बामी गांव का है जहां गर्मी के कारण घर के बहार परछी में सो रहें 70 वर्षीय बुजुर्ग झंडी साहू की अज्ञात द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया है, आग के धुआं से परिजनों की निंद खुली तब बुजुर्ग को जलते देखा, बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी, सूचना के बाद सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजनों से भी पुछताछ किया जा रहा है।
एएसपी पंकज पटेल ने बताया की सिंघनपुरी गांव में घर के बहार सो रहें बुजुर्ग को अज्ञात द्वारा जलाकर मार दिया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय है और मामले की छानबीन की जा रही है।


