बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, 02 जवान शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच लंबी मुठभेड़ हुई फायरिंग में 31वर्दीधारी नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ, इस मुठभेड़ में हमारे 2 जवान शहीद हुए एवं 2 जवान घायल हुए हैं, घायल जवानों को एयर लिफ्ट किया गया है, मारे गए नक्सलियों से भारी मात्रा में AK 47, SLR,INSAS Rifle 303, BGL launcher हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुआ है।
इसे लेकर गृहमंत्री ने कहा की बीजापुर के नेशनल पार्क जीसे नक्सलियों का आरामगाह माना जाता है, वहां जवानों ने घुस कर उनके मांद में 300 से अधिक जवानों ने घेर कर 31 से अधिक नक्सलियों को ढेर किया है, सभी नक्सली वर्दीधारी थे, मारे गए नक्सलियों से एके 47, in sas, समेत बड़ी मात्रा में आटोमेटिक हाथियार बरामद किए हैं। हमारे दो जवान शहीद हुए हैं, मै हिर्दय से उन्हें नमन करता हूं , भगवान उनके परिवार को संबल प्रदान करें, साथ ही साथ हमारे दो जवान घायल हुए हैं जिन्हें एयर लिफ्ट किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प है विष्णु देव साय के मार्गदर्शन से 2026 की बात कही गई है, बस्तर के विकास की राह में नक्सलियों ने आईईडी बीछा रखा है, किसको सबकुछ समाप्त करते हुए बस्तर के गांव में सड़क, बिजली, स्कूल, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र खुले और गांव का विकास हो।



