अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

सीबीएसई कक्षा 12 में अशोका स्कूल के पहले बैच का उत्कृष्ट प्रदर्शन


कवर्धा: अशोका स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और अनुशासन के लिए जाना जाता है । इस वर्ष अपने पहले सीबीएसई कक्षा 12वीं बैच के साथ शानदार शुरुआत की है। कुल 14 विद्यार्थियों में से 10 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
कॉमर्स संकाय की छात्रा आशी जैन ने 90% अंक प्राप्त कर संकाय में टॉप किया, वहीं विज्ञान संकाय में गीतेश देवांगन ने 82% अंक अर्जित किए। इसी प्रकार कक्षा 10वीं के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे। कुल 20 छात्रों में से 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। छात्र राजवर्धन सिंह ने सर्वाधिक 93% अंकों  प्राप्त कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को गौरवांवित किया। इसी प्रकार विगत दिनों सी जी बोर्ड का भी परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था । जिसमें भी अशोका स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 वीं में कुल 33 में 16 बच्चे प्रथम श्रेणी में तथा 10वीं में कुल 28 में से 14 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 वीं में उज्ज्वल सोनी ने 82% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10वीं में निधि चंद्रवंशी ने 90% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षण, अनुशासित वातावरण और छात्रों की मेहनत का प्रतिफल है।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन एवं सारिका देवांगन, प्राचार्य लोकनाथ देवांगन, व्यवस्थापक सागर नामदेव एवं समस्त शिक्षकीय स्टाफ ने सफल छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी वर्षों में भी ऐसे ही श्रेष्ठ परिणामों की आशा व्यक्त करते हुए छात्रों को लगातार प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!