कवर्धा में दुर्घटनाग्रस्त वाहन छोड़कर चालक फरार, कंटेनर में रखें करोड़ों का इलेक्ट्रॉनिक समान लूट ले गए ग्रामीण,

कवर्धा: कवर्धा में एक अजीबोगरीब लूट का मामला सामने आया है. जहां एक दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में भरें करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक समान, गैस चूल्हा, कुलर, पंखा, एसपी , वॉशिंग मशीन जैसे महंगे समान को गांव वालों ने पार कर दिया. पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया और ट्रक के मालिक को घटना की सूचना दी है।
जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर की रात HR पासिंग की कंटेनर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई दो दिनों तक ट्रक सड़क किनारे खड़ा रहा लावारिस अवस्था में खड़ी ट्रक से लोगों ने समान निकाल कर ले जाने लगे भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, तब पास के एक ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लिया और ट्रक में लिखे मोबाइल नंबर से मालिक को घटना की सूचना दी। लेकिन अब तक ट्रक मालिक मौके पर नहीं पहुंचा है।
कंटेनर में लाखों का इलेक्ट्रॉनिक समान
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में एसी, कुलर, पंखा, गैस चूल्हा समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक समान मौजूद थे जिसमें से ज्यादा समान गायब हो चुके हैं बचे समानों को पुलिस अपने कस्टडी में रखी हुई है अब ट्रक के मालिक के आने के बाद ही कितनी चोरी हुई है इसका पता चल पाएगा।
पुलिस बयान
बोड़ला थाना प्रभारी रुपक शर्मा ने बताया की मंगलवार को सूचना मिली थी एक HR 38 AH 8011 कंटेनर ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ी है ट्रक से कुछ लोग सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके में पहुंची और लावारिस ट्रक को कब्जे में लिया आसपास कोई मौजूद नहीं था ट्रक के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन अब तक मलिक का कोई नहीं है। ट्रक मालिक के आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा की ट्रक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई चालक कहा है और कितना समान मौजूद था फिलहाल 102 के जहत माल को जब्ती बनाया गया है।



