अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा नगर पालिका में आदिवासी निर्वाचित पार्षद बिहारी धुर्वे को उपाध्यक्ष बनाने की मांग ‌।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 का परिणाम की घोषणा के बाद अब शपथ ग्रहण के साथ ही  उपाध्यक्ष और सभापति बनाने की कवायद चल रही है। कवर्धा नगर पालिका में राजशाही शासन काल से लेकर अब तक विभिन्न समाज के लोग अध्यक्ष की कुर्सी में बैठ कर शासन कर चुके हैं लेकिन आदिवासी समाज से अब का कोई भी नेता को अध्यक्ष या उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया। इस बार आदिवासी समाज के लोग नगरपालिका में आदिवासी नेता को उपाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।
आदिवासी समाज के लोगों का कहना है की कवर्धा रियासत के राजा आदिवासी समाज से हैं, उनके कार्यकाल से कवर्धा नगरपालिका संचालित हो रहा है लेकिन आज तक किसी आदिवासी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया है‌। हम मांग करते हैं की नगर पालिका कवर्धा के वार्ड क्रमांक 10 से निर्वाचित पार्षद और आदिवासी समाज का बेटा बिहारी धुर्वे को भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका में उपाध्यक्ष का पद दे जिससे आदिवासी समाज का मान बढ़ेगा और समाज का विकास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!