अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में गुड़ का वज़न बढ़ाने खतरनाक केमिकल का किया जा रहा था उपयोग, संचालक संघ ने पकड़कर किया प्रशासन के हवाले, कलेक्टर ने सील कर अन्य गुड फैक्टियों में जांच के दिए निर्देश ‌।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के गुड फैक्टियों में आमदनी बढ़ाने गुड में जहरीला केमिकल मिलकर स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला समाने आया है। और इस गंभीर मामले का भांडाफोड खुद गुड संचालक संघ द्वारा किया है। दरअसल गुड फैक्ट्री संघ के पदाधिकारियों के सूचना मिली थी कि मां दुर्गा गुड उद्योग जंगलपुर के संचालक मनोज चन्द्रवंशी द्वारा गुड को चमकदार और वज़न बनाने किसी ख़तरनाक केमिकल का स्तेमाल किया जा रहा है। जोकि मानव शरीर के लिए हानिकर है। सूचना पर संचालक संघ ने बुधवार रात्रि दो बजे संघ के 15-20 पदाधिकारी जंगलपुर स्थित मनोज चन्द्रवंशी के फैक्ट्री में छापेमारी, इस दौरान फैक्ट्री से दो ट्रक लगभग 30 टन मार्बल पत्थर का पाउडर से बना सेलकडी केमिकल बरामद हुआ। संघ ने मनोज चन्द्रवंशी से पुछताछ की और खाद्य औषधि विभाग के हवाले कर दिया।

उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था केमिकल।

जे के एस सिमेंट के नाम की बोरी में पैक केमिकल को उत्तर प्रदेश से लाया गया था, अनुमान है कि जिले के और भी अन्य गुड फैक्टियों में इस केमिकल की सप्लाई की गई है। इस केमिकल को गुड में मिलने से गुड़ चमकदार और वज़न बढ़ाने के लिए उपयोग में किया जाता है जिससे दुगनी आमदनी हो सके।

मानव शरीर के लिए हानिकर

जानकारों के मुताबिक इस तरह की केमिकल का शरीर में लंबे समय तक सेवन से किडनी संबंधित बिमारी होती है य किड़नी फैल हो जाती है।

खाद्य औषधि विभाग के अधिकारी जितेन्द्र नेले ने बताया की गुड फैक्ट्री संचालक संघ के द्वारा मिली सूचना पर जंगलपुर स्थित मां दुर्गा गुड फैक्ट्री में केमिकल बरामद हुआ है, जिसे गुड़ का वज़न बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा रहा था, लेकिन यह केमिकल मानव शरीर के लिए बेहद हानिकारक है, केमिकल का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा ह, सभी केमिकल जब्त किया गया है, जैसे ही सैंपल का रिपोर्ट आएगा संबंधित गुड फैक्ट्री संचालक पर कारवाई की जाएगी, इस अपराध में 06 महिने तक की सजा है।

कलेक्टर ने फैक्ट्री सील करने के दिए निर्देश
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया की इस मामले में केमिकल मिलने वाले गुड फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही जिले के सभी गुड फैक्टियों में जांच कर कार्रवाई करने के कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!