अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में 18 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने दिया सामुहिक इस्तीफा, जिले में स्वस्थ सेवाएं खस्ताहाल।

कवर्धा: पिछले 18 दिनों से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सामुहिक इस्तीफा सौंपा है।कबीरधाम जिले के स्वास्थ्यकर्मी का आरोप है की अपनी जयज मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से प्रदेशभर में संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं जिसको दबाने प्रशासन संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बर्खास्त किया है जिसके विरोध में आज प्रदेशभर के 16 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।

कबीरधाम जिले के स्वास्थ्यकर्मी का आरोप है की अपनी जयज मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से प्रदेशभर में संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं जिसको दबाने प्रशासन संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बर्खास्त किया है जिसके विरोध में आज प्रदेशभर के 16 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।

स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल।

जिले में स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल में जाने से ग्रामीण, वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटक रहा है जिसके चलते स्वास्थ सेवाएं पुरी तरहां चरमराई गई है। वही दुसरी ओर
मौसमी बिमारी का प्रकोप बढ़ा है ऐसे में जिले के ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम बुखार से ग्रसित है लोग इलाज कराने भटक रहे हैं और निजी अस्पतालों में जाकर मोटी रकम देने को मजबूर हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है की 18 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं , मांग को पूरा करने के बजाए 25 साथियों को बर्खास्त कर दिया गया है. जोकि बर्बरतापूर्वक कारवाई है. इसके विरोध में आज जिले के सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मी सामूहिक इस्तीफा देने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे हैं। इस्तीफा देने के बाद भी सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!