अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक भावना बोहरा को भगवा वस्त्र व श्रीफल भेंट कर 151 किलोमीटर पदयात्रा की बधाई दी।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार महिला विधायक भावना बोहरा ने अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर पदयात्रा कर इतिहास रच दिया है. विधायक की इस आस्था और श्रद्धा भक्ति से लोग प्रभावित हुए हैं। हर कोई विधायक भावना बोहरा को स्वागत और बधाई दे रहें हैं। आज सावन के तीसरे सोमवार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह डिप्टी सीएम विजय शर्मा व अरुण साय छत्तीसगढ़ प्राचीन व धार्मिक स्थल भोरमदेव मंदिर पहुंचे और शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा किया, मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक भावना बोहरा के अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव बाबा को जलाभिषेक की खुब प्रशंसा की और भावना बोहरा को भगवा वस्त्र व श्रीफल भेंट कर संकल्प को सिद्ध करने की बधाई दी। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम के नारे से भोरमदेव गुंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!