अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भाजपा युवा मोर्चा ने सिग्नल चौक में जलाया राहुल गांधी का पुतला, प्रधानमंत्री पर अपशब्द बोलने का आरोप।

कवर्धा: बिहार में कांग्रेस के चुनावी रैली सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुए अपशब्द के आरोप में भारतीय जनता पार्टी में आक्रोश है.देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है. और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कडी में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कवर्धा के सिग्नल चौक में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच झूमा झटकी हुई।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा की आज पूरे देश प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है, अभी तक के राजनैतिक इतिहास में जिस प्रकार कांग्रेस का पतन हुआ है. देश के गृहमंत्री के लिए देश के प्रधानमंत्री के माता जी के विषय में इतनी हल्की भाषा अभद्र भाषा का प्रयोग करना यह उनका राजनैतिक पतन का उदाहरण है. यह वही राहुल गांधी है तो बोलते थे नफरत की बजार में हम मोहब्बत की दुकान खोले है आज वो मौन है. एक शब्द नहीं बोले उनके माता जी के लिए उनके मंच में कराया गया है। ऐ जो गालियां दी गई है कांग्रेस के द्वारा प्रायोजित है

कवर्धा में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज कवर्धा के सिग्नल चौक में सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहें।

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि देश और प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. आज तक के राजनीतिक इतिहास में जिस प्रकार कांग्रेस का पतन हुआ है. देश के गृह मंत्री के लिए देश के प्रधानमंत्री के माता के लिए इतनी हल्की और अभद्र भाषा का प्रयोग यह उनके राजनीतिक पतन का उदाहरण है। यह वही राहुल गांधी है जो बोलते थे नफरत की बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोले हैं. आज वह मौन है एक शब्द नहीं बोल जो प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माता के लिए शब्द कहा. उनके मंच से कांग्रेस द्वारा कराया गया है गालियां देना यह कांग्रेस द्वारा संयोजित था. कई बार उन्होंने मोदी मर जा तू के नारे भी लगाए हैं. उन्होंने कहा मौत के सौदागर हैं. जितने मोदी हैं सब चोर हैं. मोदी का विरोध करते-करते उनके मृतक मां के लिए जो कहा गया है यह घोर निंदनीय है. आज पूरा युवा मोर्चा कवर्धा के सिग्नल चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है. आने वाले समय में और रणनीति के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!