भारतीय किसान संघ ने एथेनॉल प्लांट में लगाया ताला. प्लांट में तैयार पोटास खाद निकला अमानक. किसानों को हुआ आर्थिक क्षति। एथेनॉल पर प्रशासन ने लगाया कुर्की का नोटिस।

कवर्धा: कवर्धा के राम्हेपुर स्थित NKJ एथेनॉल कंपनी की मुस्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले प्रशासन ने जिले के दोनों शक्कर कारखाना के मोलेसेस की 24 करोड़ रुपए राशि वसूली को लेकर प्लांट को कुर्की करने का नोटिस चस्पा कर 30 मई तक का डेड लाइन दे दिया हुआ है। और अब किसानों का आक्रोश झेल रहे हैं।
दरअसल आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसान एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एनकेजे एथेनॉल प्लांट का घेराव किया और प्लांट के गेट में ताला जड़ कर एथेनॉल प्लांट द्वारा निर्मित पोटास खाद से किसानों की क्षति और शूगर फैक्ट्री को मोलेसेस के भुगतान सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
किसानों की प्रमुख मांग

- कारखाने के द्वारा किसानों को बेचे गये इथेनाल कंपनी के फर्जी पोटास की राशि किसानों को लौटों जाय।
- जब तक एनकेजे बायोफ्यूस (इथेनाल कंपनी) के द्वारा लंबित 19 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक उसे किसी भी प्रकार का कला माल ना दिया जाय।
- कारखाने का घारे में जाने का एक मुख्य कारण नागरिक आपूर्ति निगम (नान) दुवारा कारखाने से लिये गयेरका बाजारभाव से कम दर पर भुगतान किया जाना है अत: नान को अगले महिने से बाजारभाव र हजार रुपये प्रति क्विंटल) की दर से शक्कर दिया
4.किसानों को कारखाने का शेयर प्रमाणपत्र शीघ्र वितरित किया जाय।
- अगले महिने तक किसानों को अतिरिक्त शक्कर रिकवरी के लिये देय राशि का भुगतान किया जाय।
- कारखाने के मेंटनेंस का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाय। जिससे कि अगला पेराई
किसानों का आरोप

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चन्द्रवंशी ने बताया की एथेनॉल प्लांट के मालिक द्वारा जिले के दोनों शक्कर कारखाना के मोलेसेस का 19 करोड़ बकाया राशि भुगतान नहीं कर रहा है जिसके कारण शक्कर कारखाना गन्ना किसानों की राशि का भुगतान नहीं कर रहें, इसके अलावा एथेनॉल प्लांट में तैयार होने वाला पोटास खाद 14 प्रतिशत मानक होना चाहिए जोकि 1 से 3 प्रतिशत ही है जिसके कारण किसानों का फसल बर्बाद हो गया ऐसे धोखाधड़ी करने वाले कंपनी को जिले में तत्काल बंद किया जाए और किसानों के नुकसान का क्षतिपूर्ति दिलाया जाए, आज इन्हीं मांगों को लेकर एथेनॉल प्लांट में ताला बंद प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया है।
तहसीलदार ने बताया की भारतीय किसान संघ ने गन्ना राशि भुगतान के मांग को लेकर एथेनॉल प्लांट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा है, किसानों की जो जो मांग है इसपर विचार किया जाएगा। वही एथेनॉल प्लांट को कुर्की को लेकर कहा की राशि वसूली को लेकर प्लांट में नोटिस चस्पा किया गया है, मामला न्यायालय में प्रक्रियाधीन है।



