अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

पंडरिया में मामूली विवाद बना दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष, एक युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश जारी।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत भद्राली गांव के पास बीती रात का है. जहां मामूली बात खुनी संघर्ष में बदल गया और दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई घटना में एक युवक विरेन्द्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक विरेन्द्र यादव निवासी भद्राली अपने अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक में गौरकापा स्थित देवस्थल से लौट रहा था वहीं आरोपी युवक भी अपने एक दोस्त के साथ उसी स्थान से अपने गांव भरेवापारा जा रहा था इसी दौरान भद्रली के पास दोनों बाइक सवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद देखते ही देखते गाली-गलौच व मारपीट में बदल गया इस दौरान दोनों पक्ष के और लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट खुनी संघर्ष बन गया, घटना में विरेन्द्र यादव एवं एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है. लहुलुहान युवकों को घायल अवस्था में पंडरिया समुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में विरेन्द्र यादव को बिलासपुर रेफर कर लिया गया. लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम छोड़ दिया हो।

मामले में पंडरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
डीएसपी भूपत सिंह ने बताया की 25 मई की रात दो पक्षों में मारपीट में दो लोग घायल हुए थे उसमें से एक युवक विरेन्द्र यादव की मौत हो गई है. पुलिस मामले पंजीबद्ध कर विवेचना कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!