अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:पंडरिया के किसानों को बड़ी सौगात, विधायक भावना बोहरा ने 13.78 करोड़ की सिंचाई एवं जल परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

पंडरिया। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विकासखंड के सुदूर वनांचल छीरपानी और आसपास के गांवों के लिए कुल 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का भूमिपूजन किया। लंबे समय से इस belt के 50 से अधिक गांवों में सिंचाई और पेयजल की बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिससे किसानों और ग्रामीणों को असुविधा झेलनी पड़ रही थी। लेकिन नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन से अब जल संकट दूर होने के साथ खेती को स्थायी आधार मिलेगा।

परियोजना के तहत महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य व संरचनाओं के जीर्णोद्धार, 2 व्हीआरबी निर्माण, तथा मुख्य नहर की सीसी लाइनिंग का कार्य किया जाएगा, जिस पर 5 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण हेतु 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये तथा ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे एवं उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तीनों परियोजनाओं से संयुक्त रूप से क्षेत्र के किसानों को वर्षभर सिंचाई उपलब्ध होगी तथा भू-जल स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों की सुविधा और गांवों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जहां पानी होगा, वहीं समृद्धि होगी और सिंचाई सुविधा मिलने से पैदावार बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।

नई परियोजनाओं के आरंभ से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!